बिजनौर पुलिस परिवार केन्द्र की ओर से लगातार परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा हैं

▪️3 परिवार को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।

बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में पुलिस लाइन प्रांगण में पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक कर सुनवाई की गई

इस बैठक में परिवार परामर्श केन्द्र में 05 मामलों को सुना गया, इसमें आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से परिवार टूटने के कगार पर था। परिवार परामर्श केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारी व विभिन्न क्षेत्रों से नामित सदस्यों की ओर से दोनों पक्षों की बातो को विधिवत सुना गया, जिसमें परिवार परामर्श के सदस्यों की सूझ-बूझ से पति-पत्नि के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर करते हुए 03 परिवार का आपसी समझौता कराया गया ।

उक्त जोड़ों ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने हेतु अपनी सहमति जताई। परिवार परामर्श के सदस्यों द्वारा दम्पत्ति जोड़े को हंसी खुशी एक साथ विदा किया गया एवं अन्य मामलों में अगली तारीख दी गई है। परिवार परामर्श के दौरान प्रभारी उ0नि0 सविता तोमर, म0आरक्षी रीना पुण्डिर, पूनम व समिति सदस्य श्री आनन्द स्वरुप शर्मा उपस्थित रहे

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago