बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 मजदूरों की मौत

बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने के बाद वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जांच की जा रही है

बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के बख्शीवाला मोहल्ले में एक युसूफ नाम के व्यक्ति के मकान में केमिकल बनाने का काम किया जा रहा था। अचानक से केमिकल में धमाका होने के कारण वहां काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई।

इस घटना में मजदूर प्रदीप कुमार,चिंटू ,सोनू, बृजपाल सहित कुल 5 मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर भले ही काबू कर लिया है लेकिन मरने वाले मजदूरों के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है

इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पटाखे फैक्ट्री मालिक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि इस दर्दनाक हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है

बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने के बाद वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago