दिल्ली के इस अस्पताल में सबका इलाज़ होगा मुफ्त, देश का पहला अस्पताल जहाँ केस काउन्टर ही नहीं है

🔹दिल्ली में खुला किडनी डायलिसिस का सबसे बड़ा अस्पताल मुफ्त होगा इलाज़,

🔹अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर वेंकटेश ने बताया कि उनकी टीम मरीजों का इलाज करने के लिए और उनकी सेवा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है,

New Delhi: दिल्ली के बाला साहिब गुरुद्वारे में गुरु हरकिशन किडनी डायलिसिस सेंटर की रविवार से शुरुआत हुई. इसे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (DSGMC) की तरफ से शुरू किया गया है. यह अस्पताल दिल्ली के सराये काले खां में स्थित है.

दावा किया गया है कि यह देश का सबसे बड़ा किडनी डायलिसिस हॉस्पिटल (Kidney Dialysis Hospital) है, जहां 101 बेड हैं, जिनकी संख्या 1 साल में 1000 कर दी जाएगी. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों का इलाज मुफ्त होगा.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन मनजिंदर जीत सिंह सिरसा ने कहा कि इस डायलिसिस अस्पताल की खासियत यह है कि यहां कोई भी मरीज आये सबका इलाज एकदम फ्री होगा. किसी का आधार कार्ड या राशन कार्ड देखकर इलाज नहीं होगा. दवाइयां भी फ्री में मिलेंगी. अस्पताल में फीस के लिए कोई काउंटर तक नहीं बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में केवल डायलिसिस होगा. अस्पताल में इलाज़ 9 मार्च से शुरू होगा. अस्पताल में मरीजों के लिए अलग अलग कमरे भी हैं. डायलिसिस के लिए जरूरी सामान और दवाइयों के लिए अलग स्टोर हैं.

यह अस्पताल करीब 6 महीने में बनकर तैयार हुआ है. 24 घण्टे अस्पताल खुला रहेगा. एक शिफ्ट में करीब 8 डॉक्टर होंगे. 24 घण्टे में करीब 500 मरीजों का इलाज हो सकता है. उन्होंने कहा कि डायलिसिस जिसके लिए अस्पतालों में हज़ारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं वो यहां फ्री होगा.

वहीं अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर वेंकटेश ने बताया कि उनकी टीम मरीजों का इलाज करने के लिए और उनकी सेवा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Report by Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago