उत्तर प्रदेश

दुःखद : पत्रकारिता के एक युग का अंत, एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 14 जनवरी, 2022

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास में अंतिम सांस ली। कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमाल खान लखनऊ में अपने परिवार के साथ बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे. उनकी शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी.कमाल खान को लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।

समाजवादी पार्टी ने कमाल खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, ‘अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान साहब के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नही आई।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago