Categories: साहनपुर

साहनपुर में बड़े हादसे के इंतजार में है विधुत विभाग, 11000 की चपेट में आने से बाल-बाल बचा 12 साल का बच्चा,

🔸फिर से 11000 की विधुत की लाइन से साहनपुर में बाल-बाल बचा 12 साल का बच्चा,

बिजनौर की साहनपुर नगरपंचायत में कल बीती शाम लगभग 5:00 बजे सादमान नामक बच्चे को 11000 की बिजली की लाइन के तारों ने छत पर खेल रहे बच्चे को नीचे फेंक दिया

सादमान अपनी छत पर खेल रहा था तभी वहां से गुजर रही 11000 बिजली की लाइन में करंट आ गया और सादमान को छत से नीचे फेंक दिया परिवार वाले आनन-फानन में नगर के एक अस्पताल लेकर गए जहां पर उसको अस्पताल में एडमिट करवा कर इलाज़ किया गया,

उसको सीटी स्कैन भी कराया गया 11,000 की बिजली की लाइन सहानपुर वासियों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है अभी हाल ही में 2 पशु बकरी भी बिजली के लाइन की भेंट चढ़ चुकी है कुछ दिन पहले ही 11000 की बिजली के टूटकर लोगों की छत पर गिर गए थे तब भी बड़ा हादसा होते-होते बचा था

मोहल्ले वालों का कहना है कि बार-बार बिजली विभाग के सूचना देने पर वह बार-बार बड़े अधिकारियों के चक्कर काटने पर आज तक बिजली की लाइन यहां से हटाई नहीं गई है

11000 बिजली की लाइन लोगों की छत से मात्र 1 या 2 फीट के ऊपर से गुजर रही है लेकिन बार-बार हादसा होने पर बिजली विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है लगता है बिजली विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है बिजनौर एक्सप्रेस द्वारा कई बार इस मामले को उठाया गया है

साहनपुर से नसीम अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago