Categories: साहनपुर

महामारी के चलते बिजनौर  ईदगाह में अदा नही की गई ईद उल अज़ाह की नमाज़

बिजनौर न्यूज़:- कोरोना महामारी के चलते बिजनौर के ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज अदा नहीं की गई लोगों ने घर पर ही ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की और महामारी के खात्मे के लिए दुआ की। आपको बता दें पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पैदल रूट मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपील की। बताते चलें महामारी के चलते मस्जिदे बंद रही और लोगों ने घर पर ही इबादत की। नमाजी  सलीम अख्तर एडवोकेट ने बताया के इस समय लगतार देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसी को देखते हुए एवं प्रशासन की अपील पर सभी लोगों ने घर पर ही ईद उल अज़हा की नमाज अदा की है और इसके खात्मे को दुआएं मांगी। उन्होंने बताया जल्दी ये बीमारी हमारे मुल्क से खत्म हो जाएगी और हम पहले की तरह खुशी से रह पाएंगे। वही कुर्बानी को लेकर प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी ने अपने घरों में ही कुर्बानी की और सभी नियमों का  बखूबी पालन किया  बता दे बिजनौर पुलिस अधीक्षक  संजीव त्यागी के निर्देशन में  सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात कर दी रही वहीं पुलिस प्रशासन ने खुराफातीयो पर भी पैनी नजर बनाए रखी और शांतिपूर्वक ईद उल अजहा का त्योहार संपन्न हुआ।

उधर नगर पंचायत साहनपुर में भी शांतिपूर्ण तरीके से ईदुल अजहा का त्यौहार मनाया गया। ईद के मौके पर नगर पंचायत सहानपुर में  सरकार के आदेशों, लॉक डाउन ग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। कस्बें में ईद के मौके पर भी सभी मस्जिदों बंद रहीं। ईदगाह पर भी कोई व्यक्ति नमाज पढ़ने के लिए नहीं दिखा। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही रहकर नमाज अदा की।साहनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कमल किशोर ने अपनी टीम के साथ कस्बे व आस पास क्षेत्र में गश्त पर रहें।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago