बिजनौर में लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन करने वाले कारोबारियों और बे वजह घूमने वालो पर हुईं पुलिसिया कार्यवाही

Bijnor: देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए योगी सरकार द्वारा 24 मई तक यूपी में आंशिक लॉकडाउन लगाया हुआ है

बिजनौर जिले का प्रशासन भी जनता से मास्क लगाकर जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहा है साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक भी कर रहा है।

इसी के चलते पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन द्वारा बिजनौर के शक्ति चौराहे, डाक घर चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस द्वारा बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों व बिना मास्क लगाए बेवजह घरों से बाहर घूम रहे लोगो के चालान किये गए। पुलिस द्वरा लोगो को कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करने की अपील करते हुए जागरूक किया गया।

कल सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कुमार गुप्ता ने लाकडाउन की गाइडलाइन का पालन ना करने वाले व्यापारियो एवं वाहन चालकों के जमकर हड़काया जमकर काटे चालान

पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कुमार गुप्ता एवं आबकारी चौकी प्रभारी दीपक कुमारे सदर बाज़ार घंटा घर सब्जी मंडी, फल मंडी मे लाकडाउन गाइडलाइन का खुल्ला खुल्लम धज्जियां उड़ा रहे व्यापारीयो को शासन की गाइड लाईन के जानकारी देते हुए, जमकर हड़काया,

जिससे व्यापारियो मे खलबली मच गई, इतना ही नही सडक किनारे खड़े आड़े तिरछे वाहनों के चालान काटा गया। उसके पश्चात सब्जी मंडी फल मंडी पहुंचे, और शासन की गाइड लाईन का पालन ना करने पर नाराजगी जाहिर करतें हुऐ, चेतावनी देकर पुलिस बल के शहर के भ्रमण पर निकल गये।

लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालो और व्यापारियों पर सख़्ती.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से आकिफ अंसारी वह तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago