बिजनौर में समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियो की फरियाद

Reported by: शाही अराफ़ात | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी बिजनौर ने फरियादियो की फरियाद को सुना। इस मौके पर समाधान दिवस में फरियादियो की भीड़ उमड़ी। डीएम व एसपी ने सम्बंधित अधिकारियो से समस्याओ को गंभीरता से लेने और शीघ्र ही समस्याओ के समाधान के निर्देश दिए।

शनिवार को तहसील प्रांगण के डवाकरा हॉल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम बिजनौर अंकित अग्रवाल व एसपी बिजनौर नीरज कुमार जादौन ने फरियादियो की समस्याओ को सुना

इस मौके पर डीएम बिजनौर अंकित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

एसपी बिजनौर ने कहा कि पुलिस पीड़ित की तहरीर पर तुरंत रिर्पोट दर्ज करे, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ, एसीएमओ, सीएमओ, तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, बीडीओ ज्योति चौधरी आदि कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago