अधिकारियों की लापरवाही के चलते बिना पानी-बिजली के ही चल रहा है सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय

▪️सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय को ब्लॉक कर्मचारियों ने किया कागज़ों में सिमित।

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने योजनाओं से गांव को बड़े-बड़े स्वच्छ जल के तालाब बनवा कर दे रहे हैं और जगह-जगह तालाबों को कब्जा मुक्त करा रहे हैं वहीं कुछ भ्रष्ट ठेकेदारों और कर्मचारियों के चलते सार्वजनिक शौचालय तक को पानी भी मुहैया नहीं कराया जा रहा है

आप को बता दें कि यह पूरा मामला नेहटोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सप्पर सिकोरपुर उर्फ खदाना का है जहां पर एक सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय बना हुआ तो है लेकिन ना तो उसमें पानी है और ना ही उस में बिजली की व्यवस्था है और ना ही उसमें पूरे दरवाजे हैं और यहां तक कि उसमें रहने वाली सफाई कर्मचारी को उसका अभी तक मानदेय भी नहीं मिला है

क्योंकि उनका का कहना है के ना तो मानदेय ऊपर से आया है ना ही अभी समर सेविल मैं मोटर डालने के लिए पैसा ऊपर से आया है और ना ही गड्ढों को बंद करने का पैसा ऊपर से आया है आखिर यह ऊपर से पैसा आता कहां से है क्या वाकई में ही यह पैसा नहीं आया है आया है तो फिर इतने दिनों से इसमें ना तो कुछ दरवाजे हैं ना पानी की व्यवस्था है ना बिजली की व्यवस्था है और ना ही सफाई कर्मचारी के मानदेय की व्यवस्था है

सफाई कर्मचारी का कहना है कि वह प्राइमरी स्कूल से बाल्टी से भर कर पानी लाती है और उसकी साफ सफाई करती है आखिर यह कब तक चलता रहेगा इसी के चलते ग्रामवासी भी अगर उसमें शौच के लिए आ तो जाते हैं लेकिन सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि अगर सौच कर लिया तो पानी कहां से आएगा

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर पीछे से गड्ढे बंद ना होने की वजह से जंगल के घूमने वाले सांप गड्ढे के द्वारा शौचालय में प्रवेश कर जाते हैं और दूसरी तरफ शौचालय की जड़ में किसी ने एक अपनी खाद की कूड़ी भी डाल रखी है जहां पर गंदगी का काफी अंबार लगा हुआ है

सफाई कर्मचारी एवंम ग्राम वासियों की प्रशासन से यही अपील है कि अगर वह हमारी आवाज सुने तो शौचालय के रुके हुए कार्यों को ओर पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द कराऐ जिससे ग्राम वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सके

सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय को ब्लॉक कर्मचारियों ने किया कागज़ों में सिमित।

धामपुर से हमारे संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago