बिजनौर/स्योहारा में खेल के दौरान हुए विवाद के चलते युवक को मारी गोली,

Bijnor: बिजनौर के स्योहारा में लगभग 5 दिन पहले वॉलीबॉल खेल के दौरान खिलाड़ियों में आपस में कुछ विवाद हुआ था जिसका बदला लेने के लिए कुछ युवकों ने एक खिलाड़ी को घर में घुसकर गोली मार दी

जिसमें वह खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर स्योहारा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

दरअसल स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव हल्दुआ माफी का जहां पर वॉलीबॉल खेल रहे कुछ युवकों में आपस में कुछ विवाद हो गया था, घटना 5 दिन पहले की है

अब रविवार की दोपहर करीब आधा दर्जन युवक मोहित कुमार पुत्र सूरज सिंह के घर में घुस आए और उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मोहित कुमार बाहर को भागा।

इसके बाद हमलावरों ने मोहित के घर में तोड़फोड़ भी की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्योहारा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनित कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली

पुलिस ने नेपाल सिंह पुत्र अमर सिंह की तहरीर के आधार पर अंकुल पुत्र टेकचंद, जितेंद्र कुमार पुत्र उदयराज, अभी कुमार पुत्र गंगा शरण व प्रिंस चौहान पुत्र नामालूम कुल 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमलावर अभी पुलिस के गिरफ्त से दूर है

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago