बिजनौर के गाँव-गाँव मे कोरोना का कहर, जानकारी ना होने के अभाव में ग्रामीण मामूली बुखार समझ रहे हैं और covid-19 के शिकार बन रहे हैं

बिजनौर मे कोरोना का कहर लगातार जारी है अब कोरोना ने गांवों में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शहरों के बाद अब गांवो को तेजी से अपनी चपेट मे ले रही है हजारों की आबादी वाले गांवों में ट्रेकिंग टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सही व्यवस्था नही होने से हालत खराब होते जा रहे हैं

जानकारी के आभाव में ग्रामीण नजला खांसी जुकाम को मामूली बुखार समझ रहे हैं लेकिन ग्रामीणों को कोरोना अपना निशाना बना रहा है गांवों में बच्चो को भी बुखार अपनी चपेट में ले रहा है इस गांव में अबतक बुखार से आधा दर्जन मौत भी हो चुकी हैं,

एशिया के सबसे बड़े ब्लाक जनपद बिजनौर के गांव हरियावाला में लगातार गांव में कोरोना अपने पैर पसार रहा है। ग्रामीणों का साफ तौर पर यही कहना है कि गांव के अंदर कोई भी अभी तक डॉक्टर की टीम नहीं पहुंची जिससे ट्रेकिंग टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की व्यवस्था हो सके जिसको लेकर ग्रामीण भयभीत है

बिजनौर जनपद में कोरोना के सक्रीय केसों की संख्या 2 हजार 598 पहुंच गई है जबकि 88 लोगो की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो इन ग्रामीणों की कोई सुध लेने वाला नहीं है

वही ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टरों से अपना इलाज कराने के लिए मजबूर है गांव में कई छोटे बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं और गांव में अबतक बुखार से आधा दर्जन मौत भी हो चुकी हैं। शासन द्वारा बनाई गई निगरानी समिति पूरी तरीके से फेल नजर आ रही है

ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन की तरफ से कोई भी किट मुहैया नहीं कराई गई है जिससे गांव वालों की देखभाल हो सके। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के चलते कोरोना का बुखार ग्रामीणों को घर घर पहुंचकर अपनी चपेट में ले रहा जिससे ग्रामीण दहशत में हैं

बिजनौर के गाँव-गाँव मे कोरोना का कहर.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago