डाक्टर कफील खान ने एक फोटो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा हैं आखि़र क्यों, जानिए वजह

🔹डाक्टर कफील बच्चों के लिए रहते हैं फिक्रमंद, यहीं वजह है कि गोरखपुर के चर्चित केस में वह बच्चों के लिए भगवान के रूप में सामने आये थे जो सरकार को पसंद नहीं आया,

Uttar Pradesh: दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्पीड़न होने के बाद भी डाक्टर कफील खान ने हिम्मत नहीं हारी है और वह रात-दिन जनता की सेवा में लगे हुए हैं, योगी सरकार ने उन्हें विवादित कानून राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम रासुका “NSA” के तहत कई महीने जेल में बंद रखा, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट आॅफ इंडिया ने उन्हें जमानत दी हुईं हैं,

कोर्ट ने कहा था कि कफील खान पर की गई रासुका के तहत कार्रवाई और उसकी अवधि बढ़ाने का आदेश दोनों ही कानून की नजर में अवैधानिक है

आपको बता दें, डॉक्टर काफील खान को कथित रूप से सीएए के विरोध के बीच बीते 13 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भड़काऊ भाषण देने के लिए पिछले साल जनवरी में मुंबई से अरेस्ट किया गया था। साल 2020 में 10 फरवरी को अलीगढ़ सीजेएम कोर्ट ने बेल के आदेश दिए थे। पर यूपी सरकार ने उनकी रिहाई से पहले ही काफील पर एनएसए लगा दिया गया व वो जेल से रिहा नहीं हो सके। जिसके बाद काफील पक्ष की तरफ से इस साल मार्च में पहली बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। जिसमें डॉ काफील खान को रिहा करने की मांग की गई थी।

बिजनौर से बढ़ापुर निवासी रिहान जैदी ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरे प्रिय @drkafeelkhan साहब आखिर इतना नर्म दिल कैसे हो जाता है आपका..!
इतने जुल्म खाकर भी आराम न करके लोगो की सेवा में निकल पड़े। #Uffff अल्लाह आपसे राज़ी हो।❤️

तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्चे की नाक बह रहीं हैं, और बुलबुला बन गया है जो अक्सर बचपन में जुकाम के दौरान बच्चों में देखा जाता है, लेकिन उससे डाक्टर कफील विचलित नहीं हुए बल्कि मुस्कान के साथ बच्चे के बुलबुले को निहार रहे हैं, इससे पता चलता है कि वह कितने, नर्म दिल है,

बता दें कि डॉक्टर कफील खान उस वक्त चर्चा में आए थे जब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले में उन्हें निलंबित किया गया गया था

Report by Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago