बिजनौर में दिनदहाड़े डबल मर्डर से मची सनसनी, चाचा भतीजे को उतारा मौत के घाट

बिजनौर में दिनदहाड़े पुरानी रंजिश को लेकर चाचा भतीजे को मौत के घाट उतार दिया गया पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही एक पक्ष द्वारा चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं,

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है,

कोतवाली शहर के गांव धोकलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रहने वाले वीर सिंह और उसके भतीजे अंकुर कि आज दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है

वीर सिंह और अंकुर सहित एक व्यक्ति 2 साल पहले हत्या के मामले में जेल में बंद थे अभी हाल फिलहाल में ही वीर सिंह और उसका भतीजा अंकुर जेल से छूट कर आए थे जबकि हत्या में शामिल तीसरा व्यक्ति अभी जेल में बंद है।

इस हत्या को लेकर गांव के ही एक परिवार के लोगों ने आज जब चाचा और भतीजा ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे तो उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए

पुलिस ने मृतक परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू करदी है। इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले को लेकर गांव में 2 साल पहले 15 अगस्त को एक हत्या हुई थी।

इस हत्या में वीर सिंह और उसका भतीजा अंकुर और उनका एक साथी जेल में बंद था। अभी हाल फिलहाल में वीर सिंह और उसका भतीजा जेल से छूट कर आया था।

दूसरे पक्ष द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर आज गोली मारकर दोनों की हत्या की गई है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जल्द ही दूसरे पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

बिजनौर में डबल मर्डर से मची सनसनी.. आप यह पूरी यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago