डीएम ने मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

दिनांक 05-09-2024 को मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महात्मा विदुर सभागार कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें, मा0 विधायक एवं संबंधित अधिकारियों सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रों का चैकलिस्ट के आधार पर स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। बूथ संभाजन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मतदाता के घर से बूथ की दूरी निर्धारित दूरी से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी मतदान केंद्र पर दो बूथ हैं तो 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के रूप में समायोजित करने की कोशिश की जाए, ताकि बूथों की संख्या कम हो सके।

बीएलओ द्वारा कराये जा रहे घर-घर सत्यापन कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलओ के नाम मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने सुझाव रखे गये। उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संभाजन के सम्बन्ध में दो दिन के अंदर अपने सुझाव और प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया ताकि उन्हें मा0 आयोग को प्रेषित किया जा सके।

बिजनौर एक्सप्रेस पर सूचना व विज्ञापन लगाने व सभी महत्वपूर्ण व बड़ी खबर देने के लिए व्हाट्सएप पर मैसज करे 9193422330

BijnorExpressLive | BijnorExpress | News | BijnorExpressNews

बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल बिजनौर का एक मात्र लोकप्रिय हिंदी समाचार पोर्टल व यूट्यूब चैनल है। हम राजनीति, खेल, सामाजिक, मनोरंजन और अन्य खबरों को कवर करते हैं। बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ लोगों में चैनल होने की ख्याति को बनाए रखता है। चैनल उन मुद्दों को उजागर करने का काम करता है जो महत्व के हैं और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।

Official website:
bijnorexpress.com

Like us on Facebook: BijnoreExpress

Follow us on Twitter : bijnorexpress2

Follow us on Instagram: bijnorexpress2

Download App on
playstore : BijnorExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago