परिजनों के ताने से परेशान होकर छात्रा ने खाया जहर, प्रेम प्रसंग के चलते सुनने को मिल रहे थे ताने

बिजनौर में परिजनों के ताने से परेशान बीए में पढ़ रही छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि लड़की का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर घरवाले लगातार लड़की पर दबाव बना रहे थे। इसी के चलते लड़की के भाई व बहन में कल मारपीट हुई थी। जिसके बाद लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली,

बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के रहने वाली एक लड़की ने घर से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली पता चला है कि लड़की का पास के ही मोनू नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था

परिजनों का कहना है कि कल मोनू लड़की को मोबाइल देने के लिए आया था। भाई को पता चलने पर भाई और बहन में कहासुनी हो गई जिसके बाद मोनू मौके से फरार हो गया। बाद में छात्रा ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि लड़की की गांव के ही एक लड़के से दोस्ती थी लगातार परिजनों द्वारा लड़की को ताना मारा जा रहा था

जिसके चलते लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस द्वारा मुकदमा लिख कर जांच कर कार्रवाई की जा रही है

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago