सीओ चकबंदी बिजनौर प्रथम को कार्य में लगातार शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी नाराज

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सीओ चकबंदी बिजनौर प्रथम को कार्य में लगातार शिथिलता बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी करने एवं जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं की प्रवृत्ति पर नियन्त्रण रखने के लिए ऐसे भू माफियाओं को चिन्हित करें जो सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित कब्जाधारियों के विरूद्व एफआर दर्ज करते हुए तत्काल उनपर दण्डात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध कब्जे से संबंधित भू माफियाओं द्वारा कब्जा किये गई सरकारी भू-संपत्तियों विवरण उपलब्ध करना सुनिश्चित करंे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कमजोर और पीड़ित के साथ-साथ सरकारी भू-संपत्ति की रक्षा करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित चकबंदी कार्यांे की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सीओ चकबन्दी को निर्देश दिए कि झालू सहित सभी क्षेत्रों में सार्वजनिक भूमि का चिन्हाकन करते हुए उसका सत्यापन करें और सभी सीओ सप्ताह में दो अलग-अलग गांवों का निरीक्षण कर विभागीय वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सार्वजनिक भूमि व अन्य उपयोगी स्थलों आदि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने चकबंदी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पीठासीन अधिकारी निर्धारित दायरे के सापेक्ष न्यायिक कार्य करना सुनिश्चित करें और अनावश्यक रूप से कोई भी वाद लम्बित न रखें।

उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि 05 वर्ष पुराने सभी वादों का शत प्रतिशत रूप से पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से न्यायिक कार्य न करने से एक ओर वाद लम्बित होते हैं, वहीं आमजन को न्याय न मिलने से असंतोष भी उत्पन्न होता है। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक, एसओसी चकबन्दी सहित चकबन्दी विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago