Categories: नूरपुर

जनपद बिजनौर के नूरपर में जमीन कब्जा करने को लेकर विवाद, युवक गंभीर रूप से घायल।

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। जीमन कब्ज़ाने आये लोगों ने खेत में ट्रैक्टर चला कर उसमे खड़े गन्ने को नष्ट कर दिया।

पुरा मामला नूरपुर थाना क्षेत्र का है जहां मौ0 असलम पुत्र मौ0 अख्तर की जमीन को दबंग प्रेमपाल पुत्र कल्लू सिंह, डालचंद, विजेय, सुशील द्वारा अवैध रूप से भूमि कब्जा करने का प्रयास किया गया। असलम के खेत पर पहुंचे दर्जनभर लोगों ने खेत मे खड़े गन्ने को ट्रैक्टर द्वारा नष्ट कर दिया वही असलम ने जब इनको रोकने का प्रयास किया तो दबंग प्रेमपाल व उसके साथियों ने असलम पर हमला बोल दिया जिसमे असलम बुरी तरीके से घायल हो गया।

परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय बिजनौर में भर्ती कराया है जहां पर असलम की हालत गंभीर बनी हुई है। वही पीड़ित परिवार के लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

बाईटः-असलम का भाई

नूरपुर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago