Bijnor Express

धामपुर पत्रकार संघ क्लब की बैठक आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों परसर्वसम्मति से निर्णय लिया गया

स्योहारा मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर धामपुर पत्रकार संघ क्लब की आयोजित बैठक की अध्यक्षता पत्रकार महेश शर्मा और संचालन अनिल शर्मा अनिल ने किया। बैठक में नई कार्यकारणी का गठन करते हुए संघ के सभी सदस्यों ने सामाजिक हित में कार्य करने और पत्रकारों की आवाज उठाते हुए उनके हित के कार्य करने पर विचार विमर्श किया।

बैठक में कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारी और संघ में नए सदस्य जोड़ने पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष राहुल श्याम ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें वरिष्ठ सलाहकार के रूप में पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष शरद राजवंशी, पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा सोनू और पूर्व महामंत्री वसीम शेख व अनिल शर्मा अनिल को शामिल किया गया।

उपाध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र राणा और नवचेतन को नियुक्त किया गया। वहीं महामंत्री की जिम्मेदारी धीरेंद्र चौहान और मंत्री की जिम्मेदारी फैजान अंसारी, केशव चौहान और धीरज शर्मा को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल और उप कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल को नियुक्त किया गया। कानूनी सलाहकार आर. के. आर्य एडवोकेट को बनाया गया।

बैठक में कुछ नए पद भी सृजित किए गए, जिसमें मीडिया प्रभारी दिनेश प्रजापति, सह मीडिया प्रभारी विमल चौहान, संयोजक सुमित शर्मा व अर्पित ठाकुर को नियुक्त किया गया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम और शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में अभिषेक गुप्ता, शरद राजवंशी, भूपेंद्र शर्मा, वसीम शेख, वीरेंद्र राणा, नवचेतन शर्मा, महेश शर्मा, धीरेंद्र चौहान, फैजान अंसारी, केशव चौहान, धीरज शर्मा, सचिन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दिनेश प्रजापति, विमल चौहान, आरके आर्य एडवोकेट, अनिल शर्मा, सुमित शर्मा, विकास पुष्पक, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदू युवा वाहिनी ने लगाया महिलाओं पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप। महिलाओं में धर्म परिवर्तन को नकारा कहा पढ़ने से मोक्ष मिलता है। बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की यह रिपोर्ट

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

और पढ़ें

error: Content is protected !!