धामपुर के कालिया वाला मंदिर में शरारती तत्वों ने खंडित की शेरावाली मां की मूर्ति, जांच जारी

Reported By : दिनेश प्रजापति | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 16 जुलाई, 2021

जनपद बिजनौर में नगीना धामपुर मार्ग पर मंदिर कालिया वाले में मंदिर में ही एक शेरावाली मां की मूर्ति जो एक शरारती तत्वों द्वारा तोड़कर अपने साथ ले गया जिस पर हिंदुओं में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है ।

इस संबंध में जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पता चला तो सभी कार्यकर्ता मंदिर परिसर पहुंचे और इस बात की जानकारी हमारे संवाददाता को दी।

हिंदू जागरण मंच के प्रचार मंत्री सचिन पंडित ने बताया किसी शरारती तत्व ने मां शेरावाली की मूर्ति तोड़ कर खंडित कर अपने साथ ले गया है जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है

सचिन पंडित ने बताया पुलिस को सूचना दे दी गई है जिस पर पुलिस जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है वही हिंदू जागरण मंच वह बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मूर्ति की तलाश कर रहे थे तभी उन्हें नगीना चौक पर नवनिर्माण अधीन होटल के पास मूर्ति रखी हुई मिली।

वही पुजारी के बेटे अर्जुन नाथ का कहना है रात्रि 12:00 बजे तक सब कुछ ठीक-ठाक था किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को खंडित किया है अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना धामपुर में तहरीर दे दी गई है

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

धामपुर में शरारती तत्व मंदिर से शेरावाली मां की मूर्ति खंडित कर तोड़ कर ले गया. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/wfBnh4QwUrk

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago