नजीबाबाद फरहान खान प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई से खुश हुईं धामपुर हिंदू वाहिनी, पुलिस को किया धन्यवाद

Bijnor: धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया आज हिंदू युवा वाहिनी के मंडल मंत्री डॉक्टर अमित कुमार राजपूत की अध्यक्षता में तहसील धामपुर की टीम द्वारा

क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक धामपुर अजय कुमार अग्रवाल व थाना अध्यक्ष धामपुर जीत सिंह को हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने स्मृति चिन्ह भेंट किया व कोरोना काल में पुलिस प्रशासन ने जो वर्चस्व दिखाया है उनके इस कार्य की सराहना की,

वहीं नजीबाबाद में सपा नेता फरहान की द्वारा भगवा को आतंकवादी व गुंडा बताने पर संगठन के पदाधिकारियों के कहने पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर मुकदमा लगाकर जेल भेजने पर पुलिस प्रशासन का धन्यवाद भी किया,

जिसमे तहसील अध्यक्ष सुखबीर आर्य,जिला मंत्री अर्जुन सैनी जी जिला उपाध्यक्ष विपिन गौड़ तहसील कोषाध्यक्ष आर्य जितेंद्र सैनी जी तहसील मंत्री राकेश आर्य जी तहसील मीडिया प्रभारी नीरज कुमार जिला मंत्री सतीश कुमार तहसील संगठन महामंत्री रमेश कुमार तहसील उपाध्यक्ष दिनेश सैनी तहसील प्रवक्ता संदीप चौहान ब्लॉक संयोजक कर्मवीर सिंह पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago