Bijnor धामपुर निवासी काजल की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने घंटों तक लगाया जाम

▪️आरोपी की गिरफ्तारी व संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को लेकर परिजनों ने 2 घंटों तक लगाया जाम,

Bijnor: धामपुर के कोतवाली क्षेत्र के गांव से पिछले 6 दिन से संदिग्ध हालत में गायब युवती का शव क्षेत्र के स्योहारा के गांव बुढनपुर स्थित नहर में क्षतविक्षत हालत में मिला है। ग्रामवासियों ने शव नहर में तेरता देख घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर परिजनों से युवती की शिनाख्त कराई

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर देर शाम मृतका के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रानी बाग चौकी पर जाम लगा दिया 2 घंटे तक परिजन व ग्रामीण जमकर हंगामा प्रदर्शन करते रहे 7:00 बजे पुलिस ने परिजनों के सामने खोलने पर लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया

परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले में जरा सी भी तत्परता दिखाती तो उनकी बेटी को जिंदा बरामद कर लिया जाता परिजनों ने बताया कि विगत 15 मार्च को परिवार बेटी का घर अकेला छोडकर खेत पर काम करने गया था। जब वह खेत से घर वापस लौटे तो उनकी बेटी घर से गायब मिली।

उन्होंने उसे आसपास तलाश किया तो पता नहीं लगा। आरोप लगाया था कि बेटी को नहर के रास्ते पर जाते हुए देखा था। मगर वह शाम होने तक भी घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव दित्तनपुर निवासी एक युवक पर उनकी बेटी से फोन पर आए दिन बात करता था

युवती की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को लेकर परिजनों ने 2 घंटे तक लगाया जाम। धामपुर का कजल हत्याकांड, आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago