Categories: साहनपुर

रौपे गए पौधों को वृक्षों का आकार देने के लिए कटिबद्ध: फाउंडेशन :- इंजी० विकास कुमार आर्य

मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना वृहद पौधारोपड़ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के फाउंडर व नेशनल चेयरमैन इंजीनियर विकास कुमार आर्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर साहनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कमल किशोर व उनके साथियों के साथ पौधारोपण किया। विकास आर्य व डॉ० शुऐब सिद्दीकी ने बताया कि हमारी फाउंडेशन पर्यावरण दिवस प्रतिदिन कम से कम ग्यारह पौधे लगा रही है, अभी तक फाउंडेशन द्वारा 05 जून से अभी तक जिला बिजनौर में 751 पौधे रौपे जा चुके है। हम लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता और आवश्यकता के बारे में बताकर उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित कर रहें है। कई जगह लोगों में जानकारी का भी अभाव भी देखने को मिला है, कुछ लोग इस कारणवंश भी पौधरोपण के लिए आगे नहीं आ पा रहें है। इसके लिए हमारी संस्था के स्वयंसेवी गांव/शहर आदि जगह पहुंचकर लोगों को निरंतर पर्यावरण प्रेमी हेतू प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। बिजनौर शहर से फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर रंजना सैनी, सचिन, अमन,सैफ, आयुष माहेश्वरी आदि ने जगह जगह पौधारोपण किया। चांदपुर से मुकुल, सत्यम,अनीशा, निशा, अरुण व धामपुर तहसील से अंकित त्यागी व उनके सहयोगी, नगीना तहसील से शिखा व उनके साथियों ने मिलकर जगह जगह पौधारोपण चौकी इंचार्ज कमल किशोर ने फाउंडेशन के कार्यों की बहुत सराहना की। फाउंडेशन बहुत समय से  अपने आस पास के क्षेत्र को सदा हरा भरा रखने के लिए पर्यावरण सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago