बरसों पुरानी बिजनौर नगरपालिका के सीमा विस्तार की मांग पूरी । शासन ने दी मंजूरी व मांगी आपत्तियां।

बिजनौर नगर पालिका में सीमा विस्तार को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है व इस पर 15 दिन के अंदर आपत्ति मांगी हैं। इसके बाद इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सीमा विस्तार की यह मांग करीब 13 साल पुरानी है। चक्कर रोड के भीतर आने वाले 13 गांव/गांवों के हिस्से होंगे शामिल ।

फाइल फोटो

वर्ष 2007 में बसपा सरकार के दौरान शहर की सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था। भाजपा सरकार आने के बाद भाजपा नेताओं ने भी सीमा विस्तार के लिए प्रयास किए। शासन स्तर से दो साल से लगातार सीमा विस्तार के बारे में कई सूचनाएं मांगी जा रही थीं। सीमा विस्तार से जुड़ी सभी सूचनाएं नगर पालिका ने शासन को उपलब्ध करा दी थी। अब शासन ने सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी है।  

फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास विभाग के उपसचिव गुलाब ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं और प्रस्ताव पर आपत्ति मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक नई नगर पालिका शहर वालों के सामने होगी।

नगरपालिका सीमा विस्तार में गांव फतेहपुर नौआबाद, शहबाजपुर रवाना, कादरपुर जसवंत, लडापुरा, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, रामपुर बकली, रसूलपुर पिरथी उर्फ आदमपुर, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, तैमूरपुर दीपा, फरीदपुर काजी बिजनौर नगर पालिका मे शामिल होंगे

इन सबको नगर पालिका की सुविधाएं मिला करेगी इसके साथ ही हाउस टैक्स , वॉटर टैक्स देना पड़ेगा और अतिक्रमण से बचाव की सुविधा भी मिलेगी

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे संवाद-दाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago