बिजनौर की छात्रा से डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने ज़्यादा नंबर दिलाने का ऑफर देकर की छेड़छाड़ मुकदमा हुआ दर्ज

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

मुरादाबाद। बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने मुरादाबाद के थाना छजलैट को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय के प्राचार्य पर बीए में पढ़ रहीं अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायकर्ता का कहना है कि उनकी बेटी शनिवार को थाना छजलैट के महाविद्यालय में परीक्षा देने आई थी।

परीक्षा के दौरान आरोपित प्रिसिंपल ने उसे दूसरे कमरे में परीक्षा देने का बहाना बनाकर छेड़छाड़ की। थाना छजलैट पुलिस ने रविवार को मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छजलैट थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय में परीक्षा चल रही है। वहां पर बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र की एक छात्रा बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। शनिवार को वह परीक्षा देने विद्यालय आई थी। आरोप है कि तभी स्कूल प्रबंधक, जोकि प्रिसिंपल भी है, ने छात्रा से कहा कि तुम्हारी सीट दूसरे कमरे में लगाई गई है।

स्कूल प्रबंधक छात्रा को अपने साथ दूसरे कक्ष में लेकर चला गया। वहां प्रिंसिपल ने छात्रा को 80 फीसदी नंबर दिलाने का ऑफर दिया। इसके बाद आरोपित छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच छात्रा द्वारा शोर करने पर आसपास के कक्षों में मौजूद छात्र मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से चला गया।

पीड़ित छात्रा को किसी तरह से सहपाठियों ने घर पहुंचाया। बाद में छात्रा ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। रविवार को छात्रा के परिजन उसे लेकर छजलैट थाने पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।थाना छजलैट के उप निरीक्षक बाल किशन सिंह ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago