नजीबाबाद ब्लॉक से विपक्षी दलों के समर्पित उम्मीदवार ने सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया

🔸नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में, किसान यूनियन की मौजूदगी से रहीं गहमागहमी,

Bijnor: नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जहां भारतीय किसान यूनियन और विपक्षी दलों के समर्पित उम्मीदवार ने सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को रोमांचित कर देने वालें मुकाबले में हरा दिया,

आप को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे अवधेश कुमार को 80 मत मिले वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी तपराज सिंह को 95 वोट हासिल करके 15 मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार को पराजित किया

बहुत ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला निर्दलीय उम्मीदवार के जीत से सभी लोग उत्साहित थे प्रत्याशी के भाई ने बताया यह लोकतंत्र की जीत है सत्यता की जीत है प्रशासन का कार्य सराहनीय है

जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बधाई के पात्र हैं निर्दलीय उम्मीदवार तपराज सिंह की जीत लोकतंत्र की जीत बताया इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा जिलाधिकारी वा पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह मौके पर मौजूद रहे

चुनाव से पूर्व नजीबाबाद तहसील में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया वही वोटरों की आईडी चेक करके ही तहसील के अंदर प्रवेश कराया गया

आपको बताते चलें आज नजीबाबाद में ब्लाक प्रमुख के चुनाव कराए जा रहे हैं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है जिसे पूरी जिम्मेदारी के साथ एसपी ग्रामीण संजय कुमार देख रहे हैं

सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है एसपी ग्रामीण ने बताया निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे शांति के साथ चुनाव संपन्न कराया जाएगा जिसकी व्यवस्था पूर्ण रूप से कर ली गई है

इस मौके पर दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव है अवधेश कुमार वा तपराज के बीच मुकाबला है कांटे का मुकाबला माना जा रहा है बहुत ही जल्द निर्णय आ जाएगा

सुरक्षा की दृष्टि से नजीबाबाद एसडीएम परमानंद झा शिव नजीबाबाद विजेंद्र पाल सिंह नजीबाबाद कोतवाल दिनेश गौड़ ने पुलिस बल के साथ तहसील नजीबाबाद में तैनात है

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago