Categories: नूरपुर

बिजनौर जिला कारागार में बंद कैदी की हुईं मौत, प्रशासन पर परिजनों का आरोप पैसे देने के बाद भी नही कराया इलाज

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 3 अगस्त , 2021

#Bijnor : जनपद के जेल कारागार में 2 साल से बंद एक कैदी मौत हो गई परिवार ने कैदी की मौत का कारण पथरी की बीमारी होना बताया है परिवार का आरोप है कि बीमारी का इलाज प्रशासन ने पैसे देने के बाद भी नहीं कराया और लापरवाही की।

नूरपुर थाने के गांव सादपुरी रोशनपुर जागीर निवासी महीपाल को 1993 के एक अपहरण के मामले में सात दिसंबर 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तब से महीपाल जेल में सजा काट रहा था।

रविवार को उसे उल्टी दस्त शुरू हुए। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में करीब 11 बजे उपचार के दौरान जेल में उसकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता लगभग दो साल से जेल में बंद थे और वे पथरी की बीमारी से पीड़ित थे।

उनके इलाज के लिए जिस भी चीज की जरूरत थी हमने वो उपलब्ध भी कराई ।प्रशासन से लेकर डॉक्टर तक को पैसे दिए लेकिन उनका इलाज नही हो पाया, जिस कारण उनकी मौत हो गई।

आगे उन्होंने बताया मौत 10:30 मिनट पर हुई और उन्हें 8 बजे बताया गया साथ ही अस्पताल के स्टाफ पर भी सही इलाज ना करने व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया परिजनों ने ज़िला प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए ©️Bijnor Express पर बने रहे

गाड़ी चोर गिरोह गिरफ्तार नजीबाबाद की कबाड़ी मार्केट में मचा हड़कंप, आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर देख सकते हैं,

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago