बिजनौर

बिजनौर : सड़क किनारे मिला दुर्लभ फिशिंग कैट का शव।

Reprted By : संगम चौहान | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 31 अक्टूबर , 2021

अफजलगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर अफजलगढ़ क्षेत्र के गाँव आलमपुर गांवड़ी के निकट हाइवे के बायीं ओर रविवार की तड़के एक फिशिंग कैट का घायल अवस्था में शव पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। नगीना रेंज के सुआवाला सेक्शन इंचार्ज शेख मौहम्मद निजामुद्दीन व बीट प्रभारी मौहम्मद अब्बास ने फिशिंग कैट के शव को कब्जे मे लेकर अफजलगढ़ पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया।

पशुचिकित्साधिकारी डा.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मादा फिशिंग कैट की उम्र लगभग ढाई बर्ष है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट शीघ्र ही विभागीय अधिकारी को सौप दी जायेगी।

वीरेंद्र सिंह बोहरा क्षेत्रीय वनाधिकारी नगीना का कहना है कि प्रथम दृष्टया किसी वाहन की चपेट में आकर फिशिंग कैट की मौत होना प्रतीत हो रहा हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago