UP बोर्ड परीक्षाकी जारी हुई डेट शीट बोर्ड इंटर एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक

उत्तर प्रदेश के लाखों बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सबसे बड़ी खबर आई है. यूपी बोर्ड ने बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की ही परीक्षाएं 24 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली हैं.

माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा की घडी आ गई है। वर्ष 2021 की परीक्षा की समय सारिणी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को घोषित कर दी। हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटर की परीक्षाएं 12 मई तक चलेंगी.बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया.

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा संयुक्त रूप से 24 अप्रैल , 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मई को समाप्त होंगी। हाईस्कूल परीक्षा में 29,94,312 एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 26,09,501 कुल 56,03,813 छात्र-छात्रायेें शामिल होंगी।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद , उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा की समय – सारिणी घोषित कर दी है।

परीक्षाएं इस वर्ष 24 अप्रैल से शुरू होंगी. परीक्षा में कोरोना संक्रमण संबंधी दिशानिर्देश लागू रहेंगे. छात्रों को एग्‍जाम सेंटर में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा तथा मास्‍क, सेनिटाइज़र एग्‍जाम के दौरान अनिवार्य होंगे. एग्‍जाम की पूरी डेटशीट भी जारी कर दी गई है.

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago