धामपुर की एक संस्था द्वारा झुग्गी बस्तियों में सर्दी से बचाव के लिए बांटे कम्बल

Bijnor: सर्दिया आते ही हम अपने ओर अपने परिवार के लिए कम्बल, रज़ाई व गरम कपड़ो का बंदोबस्त कर लेते है पर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बहुत से गरीब असहाय लोग है जो खुद को और अपने परिवार को कड़ाके की ठंड से बचाने का प्रबंधन नहीं कर पाते हैं

फ्यूचर एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी धामपुर ने उनकी मदद करते हुए उन्हें कंबल वितरित किये ओर वहां रह रहे परिवारों के बच्चो के लिए जल्द से जल्द गर्म कपड़े उपलब्ध कराने का फैसला किया।।

धामपुर शहर के आसपास इलाको में झुग्गी झोपड़ियों में निवास कर जीवनयापन करने वाले गरीब लोगों के लिए फ्यूचर एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने एक मुहिम चलाकर सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरण किये जिसमें कंबल पाकर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के चेहरे खिल गए

एनजीओ के संचालक सुहैल डिज़ाइनर व सलमान फरीदी ने बताया के हमने देखा है कि सर्दी,बारिश और गर्मी में उनका आशियाना वो ही झोपड़ी होती हैं और उसमें ही सभी मौसमों से सामंजस्य बनाकर रहना होता हैं जोकि उनके लिए यह भी एक चुनौती होतीं हैं, हमारे घरों में सभी संसाधनो की माक़ूल व्यवस्था होने के कारण हम सर्दियों से बचाव उचित रूप से कर लेते हैं परन्तु उन ग़रीब तबक़े के लोगों का एक बार सोच के देखिए जिनको दो वक़्त का खाना भी मुश्किल से नसीब होता है आज सर्दी से बचाव के लिए हमारे द्वारा दी गयी कंबलों से एक बहुत बड़ा सहारा उनको मिला,

कंबलों को पाकर उन झोपड़ियों में रहने वाले गरीब-एसहाय बच्चो के चेहरे पर एक अद्भुत ख़ुशी हमने देखी, अगर आप भी ऐसे बेसहारों का सहारा बनना चाहते है तो फ्यूचर एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी टीम में आपका स्वागत है।।
इस मुहिम में अनमोल अग्रवाल, ज़ाहिद खान, गौरव चोपड़ा, नावेद आदि शामिल रहे।।

बिजनौर एक्सप्रेस

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago