ग्राम प्रधान के खिलाफ राशन डीलर के साथ दर्जनों ग्रामीणो ने धामपुर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजनौर के थाना शेरकोट तहसील धामपुर क्षेत्र के ग्राम हाफिजाबाद सरकी में 1 सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधान ने राशन डीलर के ऊपर आरोप लगाया था कि राशन डीलर राशन कम वितरण कर रहा है

लेकिन आज राशन डीलर के साथ दर्जनों ग्रामीण उप जिलाधिकारी से भेंट करने पहुंचे थे और इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा है और ग्राम प्रधान हाय हाय ग्राम प्रधान चोर है है जैसे नारे भी लगाए

राशन डीलर ने बताया कि ग्राम प्रधान उनसे हर माह 5 कट्टे चावल और कुछ रुपए की लगातार मांग कर रहा है इसी को लेकर उनकी गैरमौजूदगी में राशन डीलर की पत्नी के साथ ग्राम प्रधान ने अभद्र व्यवहार किया

जिसको लेकर आज राशन डीलर दर्जनों लोगों के साथ धामपुर उप जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे राशन डीलर का साफ तौर पर कहना था मेरे खिलाफ झूठी तहरीर दी गई है जिसकी जांच की जाए ग्राम प्रधान राशन डीलर को झूठे मुकदमे मैं फसाने की धमकी दे रहा है,

ज्ञापन देने वालों में टीकम सिंह अजय कुमार गुलशेर गजराज सिंह मलखान सिंह चुन्ना सिंह साकिर भोलू घनश्याम सिंह अमित कुमार महिपाल सिंह रोहताश कुमार कृपाल सिंह हरि सिंह धर्मपाल सिंह मक्खन सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago