बिजनौर में शेरकोट के देव स्थल के मामले में बढ़ता जा रहा विवाद, राजपूत व प्रजापति आमने-सामने

बिजनौर के धामपुर में राजपूत समाज व प्रजापति समाज के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहसील दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की लगाई गुहार,

दरअसल धामपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा शेरकोट के मौहल्ला फतेहनगर में प्रजापति समाज व राजपूत समाज के लोगों के बीच एक देव स्थल की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है,

इस मामले में राजपूत समाज की ओर से ब्रह्मपाल सिंह ने दर्जनों लोगों के साथ तहसील दिवस में जिलाधिकारी बिजनौर रमाकांत पाण्डेय को शिकायती पत्र देकर शेरकोट के मौहल्ला फतेहनगर स्थित प्राचीन देव स्थल पर प्रजापति समाज के लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए इस मामले की दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच कराने की मांग की,

वहीं दो दिन पूर्व शिकायत करने वाले प्रजापति समाज के लोगों ने एक बार फिर आज तहसील दिवस में शिकायती पत्र सौंपकर प्राचीन प्रजापति धर्मशाला की जमीन पर समाज द्वारा करवाए जा रहे सौन्दर्यकरण में राजपूत समाज के कुछ दबंग लोगों पर जबरन निर्माण कार्य में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की




धामपुर से हमारे सवांददाता दिनेश प्रजापति की ये खास रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago