गुण्डागर्दी के बल पर पड़ोसी ने सेवानिवृत्त लेखपाल की जमीन के रास्ते पर खोल लिया रास्ता

🔹सेवानिवृत्त ने पुलिस से की शिकायत

Bijnor: धामपुर में शक्ति नगर कालोनी में रहने वाले सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक महेशचन्द के सीधेपन का फायदा उठाकर उनके पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार पुत्रगण मंगल सिंह ने उनके 27 वर्ष पुराने मकान की जगह के रास्ते पर अपने एक दबंग रिश्तेदार सोमपाल सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना रेहड़ के बल पर अवैध ढंग से रास्ता खोल लिया है,

और उनके रास्ते पर खड़ी दीवार तोड़ दी और निर्माण कार्य जारी है। पीड़ित महेशचन्द ने धामपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरकारी कागजों में पड़ोसी का रास्ता दूसरी तरफ से है, लेकिन उसने दबंगता के बल पर उनकी जमीन की तरफ रास्ता खोल लिया है और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देता है,

पीड़ित महेशचन्द ने धामपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरकारी कागजों में पड़ोसी का रास्ता दूसरी तरफ से है, लेकिन उसने दबंगता के बल पर उनकी जमीन की तरफ रास्ता खोल लिया है और जमीन के रास्ते में करीब एक मीटर की दूरी तक सीमेंटेड रपटा बनवा लिया है

उन्हें अंदेशा है कि दबंग पड़ोसी कहीं उनके साथ कोई वारदात अंजाम न दे दें। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर अवैध निर्माण रुकवाया जाए

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये खास रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago