बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस का गजब कारनामा हेलमेट लगाकर कार चलाने को मजबूर डॉक्टर

खबर जनपद बिजनौर के थाना धामपुर से है जहां एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक कार चालक का हेलमेट न पहनने के लिए 1000 रुपए का चालान काट दिया

दरअसल यह पूरा मामला वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेंद्र सिंह का है। डॉक्टर को ट्रैफिक पुलिस का मैसेज मिला कि उनकी कार का हेलमेट न पहनने के कारण चालान काट दिया गया है। हैरानी की बात यह है, कि जिस समय चालान काटा गया, उस दिन कार स्कूल परिसर में खड़ी थी, और परिसर से बाहर ही नहीं निकली थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। 

इस कार्रवाई के विरोध में डॉक्टर के मैनेजर भूपेंद्र सिंह धीमान ने बुधवार को कार चलाते समय हेलमेट पहन लिया। भूपेंद्र का कहना है कि जब उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

उन्होंने बताया पुलिस ने यह चालान मंगलवार को दोपहर 1:06 बजे काटा था। मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत चालान की कार्रवाई की जाती है। लेकिन कार चालक का हेलमेट न पहनने के लिए चालान काटना समझ से परे है। डॉक्टर लोकेंद्र सिंह ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने का फैसला किया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago