बिजनौर में धामपुर कोतवाली के बाहर गेट पर बृहस्पतिवार को बाद पीएनबी के रिकवरी एजेंटों और ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है
पंजाब नेशनल बैंक के रिकवरी एजेंट शाकिर और कंचन सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को बकाया को वसूली करने के लिए बगदाद अंसार गांव गए थे।
उन्होंने संबंधित लोगों से बकाया जमा कराने का प्रयास किया तो दो लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। मारपीट का प्रयास किया।
उधर, आरोपियों ने रिकवरी एजेंटों के आरोपों को गलत बताया। कहा कि बैंक एजेंटों ने उनके साथ अभद्रता की। उधर, गांव दीत्तनपुर में बबीता पाल ने बताया कि उन्होंने बैंक से 1.95 लाख का लोन लिया था। 1.20 लाख जमा कर दिया।फिर भी एजेंटों ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया।
इस दौरान जब दोनों पक्ष पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने आए थे तो गेट पर मारपीट हो गई । पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…