Categories: धामपुर

बिजनौर में 22 वर्षीय युवक की सीने में गोली मार कर हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद से है जहां मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। ओर एक 22 वर्षीय युवक को सीने से सटाकर गोली मारी गई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया था

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था, और मामले में बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई थी। लेकिन आज थाना धामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसारथाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौरंगाबाद निवासी नीरज नामक युवक का एक सप्ताह पहले कुछ युवकों से जन्मदिन की पार्टी को लेकर विवाद हो गया था,

उसी विवाद के चलते नीरज को बुलाकर कुछ युवकों द्वारा गोली मारकर फरार होने का मामला सामने आया था। जिसमें मृतक नीरज की मां परकासो देवी ने थाना धामपुर में नामजद तहरीर देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

उसी के चलते आज थाना धामपुर पुलिस ने पांच नामजद आरोपीगण नीरज सैनी पुत्र मूलचंद निवासी मोहल्ला बाड़वान थाना धामपुर, उज्जवल पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी हरदासपुर गढ़ी, कृष्ण रस्तोगी पुत्र नंदकिशोर निवासी धामपुर , विनय पुत्र तेजपाल सिंह निवासी मिलक भज्जावाला, आकाश पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कोतवाली,  को गिरफतार कर लिया है, ओर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।शेष आरोपियों को तलाश जारी है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्ट।

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago