बिजनौर में 22 वर्षीय युवक की सीने में गोली मार कर हत्या, बर्थडे पर हुआ था झगड़ा फैसले के लिए बुलाया सीने पर मारी गोली

बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक 22 वर्षीय युवक को सीने से सटाकर गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौरंगाबाद निवासी नीरज नामक युवक का एक सप्ताह पहले कुछ युवकों से जन्मदिन पार्टी को लेकर विवाद हुआ था।

उस वक्त मामला सुलझा दिया गया था लेकिन नीरज को दोबारा से विवाद के फैसले के लिए कुछ लोगों द्वारा बुलाया गया था। जैसे ही नीरज अपने दोस्तों के साथ सेंट मैरी पुलिया के पास पहुंचा, तभी हमलावरों ने उसके सीने से सटाकर गोली मार दी। जबकि नीरज के दोस्तों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

गंभीर हालत में नीरज को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद नौरंगाबाद गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंचे एसपी अभिषेक झा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago