बिजनौर में रॉड से वार कर युवक की हत्या, पुलिस ने किया पत्नी वह आशिक पर केस दर्ज

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में रविवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे 45 वर्षीय प्रवेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी, परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच पहुंची। परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

घटना धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सलाराबाद की है। गांव निवासी प्रवेंद्र पुत्र चंद्रपाल सिंह अपने दो साथियों अमित और कौशल के साथ टंकी फिटिंग का सामान लौटाकर बाइक से घर जा रहे थे। परिजनों का आरोप है रास्ते में सोपरी गांव के पास हमलावरों ने लोहे की रॉड से प्रवेंद्र के सिर पर हमला कर दिया। हमले में प्रवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलावर घबराहट में अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने इसे रंजिशन हत्या बताते हुए हंगामा किया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी पूर्वी धर्मसिंह मार्छाल ने बताया, एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago