Categories: धामपुर

लापता युवक का नदी के पास मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में बीती शाम से लापता सत्रह वर्षीय युवक का रक्तरंजित हालत में गांगन नदी में मिला शव। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के परिजनों में मचा कोहराम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

जानकारी के अनुसार थाना धामपुर क्षेत्र के ग्राम मटोरामान निवासी अनमोल सिंह पुत्र हरगुलाल सिंह 17 वर्ष  बीती शाम से लापता था। अनमोल के परिजनों ने उसे काफ़ी तलाश किया परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका।

कल अनमोल का रक्तरंजित हालत में गांगन नदी में शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फ़ोरेंसिक टीम ने शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पीएम को भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू करदी। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago