बिजनौर में किसान नेता को गाड़ी से घसीटा फिर कुचलकर कर दी हत्या

बिजनौर के थाना क्षेत्र धामपुर के गांव मटोरा में कार से कुचलकर किसान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर  बैठ गए पुत्रवधु की तहरीर पर पुखराज की बेटी के सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है

गांव मटोरा दरगाह में 65 वर्षीय किसान पुखराज सिंह कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उधर, पुलिस ने पुत्रवधु की तहरीर पर पुखराज की बेटी के सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मटोरा दरगाह निवासी पुखराज सिंह रविवार को अपने खेत पर गया था। उनकी पुत्रवधु रेनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुर पुखराज सिंह खेत पर चक्की के सामने काम कर रहे थे। अपराह्न करीब 5ः15 बजे सफेद रंग की कार से चार व्यक्ति उतरे और उसके ससुर को खेत से जबरदस्ती उठाकर सड़क पर ले लाए।

आरोप है कि यहां कार से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि ससुर पुखराज की पुत्री अंजलि की शादी शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सिमला में हुई है।

ससुराल पक्ष सिमला गांव के दो व्यक्यिों सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। उधर, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

पुत्रवधु रेनू का कहना है कि पुखराज सिंह ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस में कई बार गुहार लगाई। मगर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई करती तो शायद पुखराज बच जाता।

पुखराज के दो बेटे उपेंद्र और हिरेंद्र हैं। दोनों बेटे सीआरपीएफ में है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटे देश की सुरक्षा में तैनात हैं, लेकिन गांव में किसान पिता की निर्मम हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह ने बताया कि पुखराज सिंह ने अपनी पुत्री अंजली की शादी 12 साल पहले शिवाला कला थाना के गांव शिमला में प्रदीप चौहान के साथ की थी । पिछले 10 वर्षों से पति-पत्नी में आपस में विवाद चल रहा था । विवाद के चलते अंजलि के पति और ससुर जेल में बंद है। आरोप है कि इसी प्रकरण में पुखराज की हत्या हुई है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ धामपुर से इसरार अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago