जैसे ही कार स्टार्ट की वैसे ही लगी आग लोगो ने कूदकर बचाई जान मिनटों में जल के हुई राख

बिजनौर में एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग की ऊंची लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया

बिजनौर के धामपुर में प्राइवेट बस अड्डे के पास करीब 12 बजे वैगनार कार में अचानक आग लग गई। कार में लगी आग की ऊंची लपटों को देख लोगों हड़कंप गया। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने पर चालक शादाब ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। कार आग में जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

अफजलगढ़ निवासी शादाब ने बताया कि वह किसी कार्य से धामपुर आया था जब वह धामपुर में प्राइवेट बस अड्डे के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी कर में आग लग गई।

इस दौरान कार में ऊंची लपटों को देख उसने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जहां पर कार में आग लगी, वहां सघन आबादी है और प्राइवेट बस अड्डे पर बसों का भी आवागमन लगा रहता है।

कार में लगी आग को देख आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर इधर-उधर हो गए। कार में सीएनजी सिलिंडर भी लगा हुआ था। गमीनत रही कि सिलिंडर ब्लास्ट नहीं हुआ। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

लोगों ने बताया कि कार चालक धामपुर में एक गुटखा व्यापारी के सुरती और गुटके की आपूर्ति करने के लिए आया था। जैसे ही वह कार में रखे बोरों को उतार कर कार को स्टार्ट कर आगे जाने का प्रयास कर रहा था। तभी कार में सेल्फ लगते ही शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

उधर, गुटखा व्यापारी पंकज कुमार का कहना है कि उसका माल आया है या नहीं उसे जानकारी नहीं है। लेकिन तीन-चार दिन पहले उसने अफजलगढ़ के व्यापारी को माल लाने के लिए ऑर्डर किया था। जिस स्थान पर कर में आग लगी है, वहां पर संबंधित व्यापारी का गुटखा गोदाम भी स्थित है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago