Categories: धामपुर

टंकी का निर्माण बना फसाद की जड़ जमकर चले लाठी डंडे

Bijnor: जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाडली मांडू में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कुछ लोगों ने गांव की ही एक महिला के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया हमला एक पानी की टंकी को बनने को लेकर हुआ जो कि विवाद में है हमले में घायल महिला ने धामपुर थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है

आपको बता दें धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाडली मांडू में पानी की टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है जिसका जमीन को लेकर कुछ लोगों द्वारा काफी समय से विरोध किया जा रहा है पीड़ित महिला का आरोप है कि विरोध करने वाले गांव के ही कुछ लोग अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं जो महिला के घर पर अचानक आकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर महिला पर लाठी-डंडों से वार करने लगे वह महिला को घायल कर दिया घायल अवस्था में ही महिला तत्काल धामपुर थाना तहरीर लेकर पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई

महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी उसे पीटने के बाद उसके लड़के को भी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं ऐसे में परिवार भय के माहौल में है पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है महिला ने तहरीर मे धीरज सैनी पुत्र अर्जुन सिंह,शुभम पुत्र ओमप्रकाश सिंह, सुमित पुत्र राजेश सैनी व ओमप्रकाश, आदि को नामजद कराया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद

©️BijnorExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago