Categories: धामपुर

एसपी पूर्वी ने अफजलगढ़ पहुंचकर कोतवाली का किया निरीक्षण

▪️कोतवाल को साफ सफाई व अभिलेखों की कमियां दूर करने व आगामी त्योहारों की तैयारियां पूरी के दिशा निर्देश दिए

धामपुर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने अफजलगढ़ पहुंचकर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों,सीसीटीएनएस कार्यालय,मालखाना,हवालात, शास्त्रागार व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाल को साफ सफाई व अभिलेखों की कमियां दूर करने व आगामी त्योहारों की तैयारियां पूरी के दिशा निर्देश दिए।

मंगलवार को दोपहर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल कोतवाली अफजलगढ़ पहुंची वहां पूरी कोतवाली अफजलगढ़ का भ्रमण कर अभिलेखों व अपराध रजिस्टरों का रखरखाव,सीसीटीएनएस कार्यालय,मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, बेरिंग मेस आदि का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने आगामी त्योहार रविदास जयंती, कांवड़ यात्रा व महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी के दिशा निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ मधुर सम्बन्ध स्थापित कर अच्छा व्यवहार कर फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सहित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और अपराधों को काबू करने के आदेश पुलिस अफसरों को दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान इस अवसर पर सीओ सर्वम सिंह सिंह के अलावा कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह, एसएसआई आशीष तोमर, कस्बा इंचार्ज अमित सिसोदिया,एसआई अनोखेलाल गंगवार,महिला सब इंस्पेक्टर काजल तेवतिया, एचएम सुनील कुमार,पंकज कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार,विजय तोमर, विकास बाब,जाबिर हुसैन, शैलेन्द्र कांत तथा सन्नी मलिक आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

https://youtube.com/@bijnorexpress

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता मौहम्मद शुऐब की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago