भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला उपाध्यक्ष हरीराज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने धामपुर उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह को किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
आप को बता दें कि भाकियू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल करने और गन्ना मूल्य न बढ़ाने की स्थिति में गन्ना मंत्री का इस्तीफा दिये जाने, गन्ना समिति में किसानों के हिस्से का ब्याज दिये जाने, गन्ना जल जाने पर पुलिस को सूचना देनी बन्द कर पूर्व की भांति गन्ना पर्ची दिये जाने, छोटे किसानों की पर्ची 200 कुंतल पैदावार पर लगाए जाने,
तथा आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाए जाए और आवारा पशुओं द्वारा किये जा रहे किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष हरिराज सिंह, डा.जसवंत सिंह, संतोष कुमार, आदि शामिल रहे।
धामपुर से हमारे बिजनौर एक्सप्रेस के साथ दिनेश प्रजापति की यह रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…