Categories: नहटौर

गरीब विधवा महिला की खेती की ज़मीन पर कब्ज़ा, पीड़िता ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

▪️बिजनौर में गरीब विधवा महिला ने अपनी खेती की ज़ामीन पर कब्जे को लेकर डीएम से लगाई गुहार।

बिजनौर के धामपुर में पति की मृत्यु उपरांत चार बच्चों का पालन पोषण करने वाली एक विधवा इस समय सूदखोरों के चुगंल में फंसी हुई हैं। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर दबंग सूदखोर पर उसकी गैरमौजूदगी में फसल जुतवाकर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उसे इस सूदखोर के चगुंल से मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई।

दरअसल, नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर आसरा निवासी पिंकी रानी पत्नी स्वर्गीय नरपाल सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उसके पति की गत 01 जनवरी 2013 को ट्रेन दुर्घटना से हो गई थी। पति की मृत्यु उपरांत गांव में रोजगार न मिलने के कारण नजीबाबाद के प्राईवेट स्कूल में 4000 रुपये प्रतिमाह में काम करती है और 4 छोटे बच्चों के साथ छोटे से कमरे में रहती है।

गांव में पैतृक साढ़े तीन बीघा खेती की जमीन है। जिस पर सूदखोर नरेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम नन्हेड़ा थाना नहटौर जबरन कब्जा करना चाह रहा है, क्योंकि उसने उसकी तैयार धान की नर्सरी ट्रैक्टर से जुतवा दी। उसके देवर सत्यपाल ने मना किया तो उसे मारने का प्रयास किया। उक्त सूदखोर उसकी जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है। पीड़िता ने इस मामले की जांच कराकर दोषी सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही करने तथा उसे सूदखोर के चगुंल से आजाद कराने की मांग की

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago