डग्गामार वाहनों पर कागज़ों में कमियां होने पर हुई कार्रवाई वाहन स्वामियों में मचा हड़कम

▪️डग्गामार वाहनो पर हुई कार्रवाई, दर्जन भर वाहन हुए सीज।

बिजनौर के धामपुर में बेलगाम डग्गामार वाहन अधूरे कागजों के आधार पर सड़क पर दौड़ रहे थे। पीपीओ ने अलग-अलग स्थानों पर जांच को लेकर अभियान चलाकर बड़ी संख्या में डग्गामार वाहनों की चेकिंग की जिसमें कागजों में कमियां मिली जिसको लेकर दर्जन भर वाहनों को सील किया गया पीटीओ की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में खलबली मची हुई है।

रोडवेज बस स्टैंड नगीना चौक महाराणा प्रताप चौक सहित अनीश कई चौराहों पर डग्गामार वाहनों का संचालन अधिक होता है। वैसे भी अधिकारीयों की नज़र लगातार इन वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही में जुटी हुई है। बुधवार को यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन ने नगर के विभिन्न स्थानों पर डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया और आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।

इस अवसर पर वाहनों के कागजों में कमी होने पर दर्जन भर वाहनों को सील कर दिया गय इस अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई। पीपीओ राकेश मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में किसी भी हालत में डग्गामार वाहन का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। बिना फिटनेस के वाहन सड़क पर पाए जाते मैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने सभी वाहन चालकों और वाहन स्वामियों को नसीहत दी है कि वाहन चलाते समय सभी वेद प्रपत्र अपने पास रखें और वाहनों की फिटनेस दुरुस्त रखी जाए कहीं पर भी नियम विरुद्ध तरीके से वाहन संचालन किया जाता है तो संबंधित के क्लब नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा है कि अगर इस कार्यवाही से बचना है तो अपने वाहनों के सभी कागजातों को दुरुस्त रखें। इस अवसर पर ए आर एम , पी एल ,पथैरिया धामपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

डग्गामार वाहनों पर कागज़ों में कमियां होने पर हुई कार्रवाई वाहन स्वामियों में मचा हड़कम।

धामपुर से हमारे संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago