विकास लटका अधर में, खड़ंजा सड़क को RCC बनाने पर हुआ विवाद

▪️कानूनगो व पटवारी भी नही निकाल पाए समाधान!

Bijnor :धामपुर क्षेत्र के ग्राम सप्पर शिकोरपुर में खड़ंजे पर आरसीसी बनाने को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था उसी की पैमाइश करने कल नितिन कुमार लेखपाल और कानूनगो अमित कुमार राजस्व विभाग मौके पर पहुंचे जहा एक रास्ता गांव से जंगल की ओर जाता है जिसमें पूर्व प्रधान द्वारा खड़ंजा बिछाया गया था

लेकिन कल उस पर वर्तमान प्रधान आरसीसी बनवाना चाहता है जिसके चलते कल अमित कुमार कानून गो और लेखपाल नितिन तोमर पहुंचे और ग्राम म पहुंच कर उन्होंने रास्ते की पैमाइश की जो मौके पर कम है

खेत स्वामियों का कहना है के दोनों तरफ के जमीन की पैमाइश कर बाकी जो जमीन बचती है वह फालतू जमीन भी आर सीसी में छोड़ देनी चाहिए जिससे रोड चौड़ा हो सके उन्होंने कहा कि प्रशासन से भी हमारी यही अपील है

काफी जद्दोजहद के बाद भी कोई निर्णय नहीं निकल पाया हल ना निकलता देख तहसील कर्मचारियों को वहां से निकलना पड़ा वजह इस रास्ते पर पहले से ही विवाद चला आ रहा है

दोनों पक्षों का कहना है की सड़क के लिए हम भी तैयार हैं और हम भी तैयार हैं फिर तहसील के कर्मचारियों को चाहिए कि वह दोनों तरफ की जमीन की पैमाइश करे और बाकी बची हुई जमीन को सड़क में छोड़ दिया जाए उसमें हम पूर्ण रूप से सहमत हैं

धामपुर से हमारे संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago