कार्बेट नेशनल पार्क में बढ़ा घड़ियालों का कुनबा, रामगंगा में कई घड़ियाली बच्चे मिले

Bijnor: कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्पदुली में घड़ियाल के 50 बच्चे मिलने से कॉर्बेट प्रशासन उत्साहित है। पार्क प्रशासन इन घड़ियालों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है और वन कर्मी घड़ियालों पर नजर रखे हुए हैं।

शोध रेंजर ललित आर्य ने बताया कि घड़ियाल प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है। घड़ियाल वन्यजीव अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल एक की सरीसृप प्रजाति है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत रामगंगा नदी घड़ियालों का अनुकूल प्राकृतिक वास स्थल है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की शोध टीम के वरिष्ठ वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ. शाह बिलाल, वन दरोगा महेंद्र सिंह रावत ने गश्त के दौरान रामगंगा नदी में सर्पदुली रेंज में 50 से अधिक घड़ियाल के बच्चों को देखा गया।

कॉर्बेट के उपनिदेशक नीरज कुमार ने बताया कि वनकर्मियों को नियमित रूप से उस क्षेत्र में निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जहां पर घड़ियाल के बच्चे मौजूद है।

कार्बेट पार्क में बढ़ा घड़ियालों का कुनबा। रामगंगा में कई घड़ियाली बच्चे मिले।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago