Bijnor Express

एसपी नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में गिरा ज़िले में क्राइम ग्राफ। अपनी कार्यशैली से बने ज़िले में लोगो की पसंद।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के तेज तर्रार और लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार के जादौन के जादुई नेतृत्व से जनपद में क्राईम का ग्राफ़पिछले दो वर्षों के अपेक्षा नीचे गिर गया है। जिससे जनपद बिजनौर पुलिस में जनता का विश्वास बढ गया है।

ज्ञात हो कि जनपद बिजनौर वर्तमान पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन अपनी कार्यशैली के चलते जनता के हितैषी बनतमे जा रहे हैं वही लापरवाही से कार्य वाले पुलिसकर्मीयों को धड़ल्ले से निलबित और लाईन हाज़िर करने के चलते पुलिसकर्मीयों की कार्यशैली में भी भारी सुधार आया है।

प्राप्त आंकड़ो के अनुसार जनपद में सन 2021 में के 80, 2022 में 71 और 2023 में केवल 64 मामले दर्ज किये गये जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम हैं। वहीं अपराध पर अंकुश लगाने के लिये अपराधीयों की घर पकड़ भी बेहद ज़रूरी है जो पिछले तीन वर्षों में इस बार सार्वधिक है। जो कि वर्ष 2021 में 284, वर्ष 2022 312 व इस वर्ष 2023 में 424 रही ।

वंही यातायात के क्षेत्र में भी नीरज जादौन ने सफ़्ल नेतृत्व किया और पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की दर में 09 प्रतिशत की कमी आई है। यातायात पुलिस द्वारा वसूले गये शमन शुल्क में इस वर्ष सबसे ज्यादा 4,11,57,700 का शमन शुल्क वसूला गया

जो कि 2022 में 2,15,08,200 और 2021 में 2,20,78,500 रूपये था। यातायात के क्षेत्र में चली सख्ती के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई।

वही जनपद में में अपराध कम करनें के लिये जनपद में इस वर्ष 156 अभियुक्तो की हिस्ट्रीशीट खोली गयी व 144 को जिलाबदर किया गया ।गुंडा एक्ट के तहत 19 अभियोग दर्ज किये गये व 19 की ही गिरफ्तारी की गयी।

आबकारी अधिनियम के तहत 1327 लोगो को गिरफ्तार किया गया।पिछले दो वर्ष की अपेक्षा पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में हत्या से लेकर लूट व चोरी तक के मामलो में गिरावट आई है

जनपद में सन 2021 में हत्या के 80, 2022 में 71 और 2023 में केवल 64 मामले दर्ज किये गये जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम हैं बिजनौर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के सफल नेतृत्व में जनता का न्याय और पुलिस के प्रति विश्वास बढा है

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

और पढ़ें

error: Content is protected !!