करिश्मा मेरी है, बारात लेकर मत आना, जिंदा नहीं बचेगा” सिरफिरे आशिक ने दुल्हे के घर पर चिपकाया पोस्टर

न्यूज डेस्क, हापुड़ | Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस | Updated 31 Jan 2023

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां दूल्हे के घर एक सिरफिरे आशिक ने पोस्टर चिपका कर बारात न लाने की धमकी दी। परिवार ने पुलिस को तहरीर दी तो मामला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव फरीदपुर में करिश्मा का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले उसकी शादी तय हुई। जिसकी 17 फरवरी को बारात आनी है। इसके बाद एक सिरफिरे आशिक ने दूल्हे के घर पर एक पोस्टर लगा दिया। पोस्टर पढ़ गांव के लोग हैरान हो गए है। पोस्टर में दूल्हे को बारात लाने पर जान से मारने की धमकी लिखी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि लड़की के आशिक ने पर्चे में दूल्हे को दी धमकी दी है। इसमें लिखा है कि करिश्मा मेरी है, बारात लेकर मत आना। बारात आई तो जिंदा नहीं बचेगा दूल्हा। बारात को श्मशान बनाने की दी धमकी। दावत के साथ गोली भी खानी हो तो बाराती आए। वहीं ये मामला पर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में सिंभावली थाना प्रभारी का कहना है कि दूल्हे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी व्यक्ति दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमने आश्वासन दे दिया है, फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express के नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं

https://youtube.com/@bijnorexpress

Report by bijnor express

©Bijnor express

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago