जलालाबाद में कोविड- 19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत जलालाबाद के मौहल्ला कुरैशियान स्थित बारात घर में बिजनौर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के अंतर्गत वैक्सीनेशन का कैंप लगाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने और सभी की कोरोना जांच करने का कार्य किया गया ।

कैंप सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ। नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर मौहम्मद सुहैल व हिफ्ज़ुर्रहमान के द्वारा लोगो को फोन करके वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया व वैक्सीनेशन के लिये बुलाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका सिंह में बताया यह विशेष कैंप सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी नगर निगमो,नगर पालिकाओ,नगर पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा देश और प्रदेश को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लगाया जा रहा है जिसमे हमारा लक्ष्य कम से कम 100 लोगो को वैक्सीन लगाना है व जितने ज़्यादा से ज़्यादा लोग आएंगे उन सबको वैक्सीन लगाई जाएगी ।

टीकाकरण कैंप में अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह जी, चैयरपर्सन पति लियाक़त अंसारी , लेखपाल प्रमोद राजपूत जी,भाजपा से नामित सभासद दीपक कुमार जी,गंगाराम जी, और स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ, नगर पंचायत जलालाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस

Share
Published by

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago